500 खेल पोशाक का वितरण, नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर लगाया खिलाड़ियों को मदद नहीं करने का आरोप

कोडरमा : जिले में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. विधायक नीरा यादव ने अपने निजी फंड से 500 खेल पोशाक का वितरण किया. कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की ओर से डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में आयोजित खेल महोत्सव में विधायक नीरा यादव ने ग्रामीण बच्चियों का उत्साह बढ़ाया और उनके बीच हर टीम के लिए खेल पोशाक उपलब्ध कराए.

सत्यार्थी फाउंडेशन की ओर से आयोजित खेल महोत्सव में जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से 22 टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और लोगों का मनोरंजन किया. इस मौके पर विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर खेल प्रतिभाओं की मदद नहीं करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कमल क्लब का गठन किया गया था, लेकिन इस सरकार में सारे प्रयासों को बंद कर दिया गया है. जो मदद ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए वह फिलहाल नहीं मिल रही है. वहीं खिलाड़ी निरूपा कुमारी ने बताया कि आज विधायक की ओर से उन्हें खेलने के लिए ड्रेस उपलब्ध कराया गया है, लेकिन और भी कई मूलभूत चीजों की उन्हें जरूरत है. बच्चियों ने कहा कि अगर उन्हें सुविधाएं मिलेगी तो राज्य स्तर और देश स्तर पर वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं.

रिपोर्ट : अमित

कपि‍ल शर्मा पर लगा आधा सच बताने का आरोप -अनुपम खेर

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...