बिहार में ‘उद्यमिता की क्रांति’ की पहल है Start Up Summit 2025, लेट्स इंस्पायर के संस्थापक ने कहा…

पटना: Start Up Summit 2025 – राजधानी पटना के रविंद्र भवन में रविवार को लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत ‘स्टार्ट-अप समिट 2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेट्स इंस्पायर बिहार के संयोजक आईपीएस विकास वैभव के साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्टार्टअप समिट जैसे आयोजन बिहार में नई सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उनका मानना है कि अगर सही दिशा में काम किया जाये तो बिहार को जल्द ही एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है। वहीं लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि उनका लक्ष्य 2047 तक बिहार को एक सशक्त और समृद्ध राज्य के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक शिक्षा का स्तर तो बढ़ा है लेकिन अभी भी प्रति व्यक्ति आय नहीं बढ़ी है। बिहार की वर्तमान स्थिति में सुधार की काफी संभावना है। इसके लिए सही कार्यक्रमों और शिक्षा की जरूरत है।

यह भी पढ़ें – ‘बिहार सरकार’ लिखी दो लक्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Start Up Summit 2025 : आईपीएस विकास वैभव ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया

उन्होंने स्टार्टअप को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इसे अब गांव गांव तक पहुँचाया जायेगा ताकि हर व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे। आईपीएस विकास वैभव ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया और कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में देश एवं विदेश के अनेक स्थानों के साथ-साथ बिहार के सभी जिलों से एकत्रित एंजल निवेशकों, स्टार्ट-अप संस्थापकों, युवा नेतृत्वकर्ताओं, उद्यमियों, कार्पोरेट पेशेवरों तथा महिलाओं को बिहार के विकास के लिए स्टार्ट-अप्स एवं उद्यमिता की आवश्यकता तथा बिहार सरकार की भावी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शित मिला।

New Lalls
New Lalls

प्राप्त मार्गदर्शन से निश्चित ही हम सभी लाभान्वित होंगे और बिहार में ‘उद्यमिता की क्रांति’ लाने के निमित्त गतिमान प्रयास और तीव्र गति धारण करेंगे। मैं इस अवसर पर अभियान में साथ जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ। यह आप सभी के बिहार के प्रति संकल्पित निस्वार्थ भाव, परिश्रम एवं समर्पण का ही प्रतिफल है कि आज रविन्द्र भवन की क्षमता से अत्यधिक 4,000+ व्यक्ति विश्व भर से एकत्रित हो सके और समिट में नव बिहार की प्रबल गूंज स्पष्ट थी। पूरा बिहार हमारी ओर आशा के साथ देख रहा है और आज के कार्यक्रम से निश्चित ही हमारा संकल्प सुदृढ और हमारा सामुहिक अभियान प्रबल रूप से और सशक्त हुआ है।

Start Up Summit 2025 : 21 स्टार्ट-अप्स जिन्हें ‘बिहार उद्यमिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया है

इस अवसर पर उन सभी 21 स्टार्ट-अप्स जिन्हें ‘बिहार उद्यमिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया है, चूंकि उन्होंने 100+ रोज़गार सृजित किए हैं अथवा उनकी भविष्यात्मक संभावनाएं प्रबल हैं, को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देना चाहता हूँ। मेरा स्वप्न है कि बिहार में स्टार्ट-अप्स की ऐसी क्रांति आए जिससे आने वाले दिनों में गांधी मैदान में स्टार्ट-अप समिट आयोजित हो और वह लाखों स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों के उत्साह से भर जाए।

यह भी पढ़ें – राजधानी पटना में मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत, 5 जख्मी

Start Up Summit 2025 : लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान बिहार के विकास हेतु सबसे बड़ा सामाजिक आंदोलन 

मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से परे उठकर 2,50,000+ सीधे रूप से जुड़े सदस्यों के साथ आज लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान बिहार के विकास हेतु सबसे बड़ा सामाजिक आंदोलन बन चुका है जिसमें इस समिट के पश्चात अब 600+ स्टार्टअप्स भी सीधे रूप से जुड़ चुके हैं। समिट में आज 4 पैनल चर्चाएँ आयोजित हुईं, जिनमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने उद्यमिता और स्टार्टअप्स के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

कई चयनित स्टार्ट-अप्स ने पिच डेक प्रस्तुत किए, जिनमें से आगे चलकर 21 स्टार्टअप्स को 21 लाख रूपये प्रत्येक का समर्थन प्रदान करने की घोषणा ड्रॉप्टी के संस्थापक शुभांग ने की। समिट में बिहार @ 2047 विजन डाक्यूमेंट के ड्राफ्ट के विमोचन के साथ विकसित बिहार के निर्माण का रोडमैप साझा किया गया है, जिसे वेबसाइट से सभी प्राप्त कर सुझाव दे सकते हैं। 21 दिसंबर, 2025 को बेंगलुरू में आयोजित होने वाले बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव में इसे अंतिम रूप दिया जाना है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में अब सिर्फ खेती नहीं होगी क्लबिंग भी…, राज्य सरकार कर रही क्लब संस्कृति को जिंदा…

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...