राजधानी पटना में मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत, 5 जख्मी

पटना: राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में मामूली बात को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच झड़प हो गई जिसमें 5 लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना फुलवारीशरीफ के मोहम्मदपुर करजी गांव स्थित पासवान टोली की है जहां रविवार को दो पक्षों के बीच ई रिक्शा फाइनेंस को लेकर विवाद हो गया।

विवाद देखते ही देखते झड़प में तब्दील हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जम कर लाठी डंडे बरसाए। मारपीट में दोनों गुट के 5 लोग जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा फाइनेंस करने आये लोगों को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि रिशु शर्मा उर्फ़ सुधांशु कुमार ने मोहल्ले में भीड़ नहीं लगाने की बात कही। इसी बात पर पासवान टोली के कुछ लोग एकजुट हो कर उनके साथ उलझ गए और मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें – बिहार में अब सिर्फ खेती नहीं होगी क्लबिंग भी…, राज्य सरकार कर रही क्लब संस्कृति को जिंदा…

घायल रिशु को बचाने पहुंचे राजेंद्र शर्मा और अटल कुमार को भी लोगों ने घेर कर पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के पवन पासवान समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस पटना एम्स पहुंच कर सभी जख्मियो से मामले की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   थाना के हाजत में हुई कैदी की मौत, परिजन समेत लोगों ने मचाया हंगामा…

पटना से पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...