Advertisment

मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूर, सोशल मीडिया के जरिये वतन वापसी की गुहार, देखें लिस्ट

गिरिडीह : गिरिडीह, हजारीबाग और झारखंड से ताल्लुक रखने वाले 30 मजदूरों ने मलेशिया में फंसे हुए हैं. ये लोग मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेंटोंग से अपने वतन वापसी की गुहार लगाई है. प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है.

बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं. बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं. पूर्व में पश्चिमी अफ्रीका के माली में 33 मजदूरो के फंसे होने के मामले सामने आए. पिछले तीन वर्ष पूर्व 30 जनवरी 2019 को बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड के तिसकोपी निवासी बासुदेव महतो और चैन्नई के एजेंट शिवम द्वारा तीन साल के एग्रीमेंट पर लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर भेज दिया गया. तीन साल का एग्रीमेंट वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुका हैं.

Laborers Trapped1 22Scope News

सभी मजदूरों का वीजा भी खत्म होने की वजह से मजदूर गुलाम की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं. सभी मजदूरों ने बकाया राशि दिलाकर वापसी की गुहार लगायी हैं. वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं. पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर विदेशों में भेज देते हैं और वे विदेश जाकर फंस जाते हैं. ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं.

फंसे मजदूरों की लिस्ट

हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड
  • जगलाल महतो (चानो)
  • गोबिन्द महतो (चानो)
  • चेतलाल महतो (चानो)
  • भुनेश्वर महतो (चानो)
  • मनोज महतो (चानो)
  • लीलो महतो (चानो)
  • सुरेश महतो (मंगरो)
  • गिरघारी महतो (रखवा)
  • प्रकाश कुमार महतो (भेलवरा)
  • तिलेश्वर महतो (सपमरवां)
  • प्रदीप कुमार महतो (टुटकी)
बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड
  • रोहित महतो (तिसकोपी)
  • प्रेमलाल महतो (तिसकोपी)
  • दशरथ महतो (तिसकोपी)
  • केशु महतो (तिसकोपी)
  • बासुदेव महतो (तिसकोपी)
  • विश्वनाथ महतो (तिसकोपी)
  • पुनीत महतो (बडकी सीधाबारा)
  • प्रेमचंद महतो (छोटकी सीधाबारा)
  • टुकामन महतो (चिलगो)
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड
  • दुलारचंद महतो (महुवाटांड)
  • भुनेश्वर कमार (महुवाटांड)
  • झरी कमार (महुवाटांड)
गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड
  • बिनोद कुमार महतो (खेतको)
  • बासुदेव महतो (खेतको)
  • रामेश्वर महतो (खेतको)
  • बुधन महतो (खेतको)
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड
  • बुधदेव प्रसाद (मंगलुअहरा)
  • देवानंद महतो (सेवाटांड)
  • बिनोद महतो (घुटवाली) शामिल हैं.

रिपोर्ट : आशीष

कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की तरह यूनिवर्सिटी सोशल रिस्‍पॉन्‍सिबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ें विश्‍वविद्यालय-कुलाधिपति रमेश बैस

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...