Dhanbad : मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वीडियो शेयर कर सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

Dhanbad : धनबाद के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के मलेशिया में विदेश में फंसे होने का मामला सामने आया है। राज्य के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चार महीने से मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में… 

जिसके कारण मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। जिसके बाद मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान करने की मांग भी कर रहे हैं।

Dhanbad : हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले से हैं मजदूर

केंद्र और राज्य सरकार से मदद की अपील की है। इधर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मजदूरों की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी के कारण झारखंड में हर दिन कहीं न कहीं से ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। लोग रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं। वहां उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड में बड़ा शराब घोटाला करने की तैयारी में है हेमंत सरकार-बाबूलाल का बड़ा आरोप… 

ऐसे में बड़ी मुश्किल से मजदूर अपने वतन लौट पा रहे हैं। सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि झारखंड के 70 मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं। मलेशिया में फंस मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के कई क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...