राहुल गांधी ने भाजपा पर गुजरात से वोट चोरी का लगाया आरोप, बुलेट पर इनके साथ की यात्रा…

मुजफ्फरपुर: विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। उनका साथ देने के लिए अब प्रियंका गांधी भी बिहार आ चुकी हैं और वह अपने भाई के साथ यात्रा कर रही हैं। इसके साथ ही बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान एक बार फिर राहुल गांधी ने बुलेट की सवारी की और इस बार उनके पीछे बहन प्रियंका गांधी बैठी।

दोनों ने बाइक पर हेलमेट लगा कर सवारी की जबकि दूसरे बाइक पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सवार थे वहीं उनके सुरक्षा गार्ड भी अगल बगल चल रहे थे। मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित एक स्कूल में एक सभा भी की गई जिसे संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर जम कर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में भी भाजपा की सरकार आर्थिक मॉडल से नहीं बल्कि वोट चोरी से है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र हरियाणा में भी वोट चोरी की और इसे अब वे राष्ट्रीय स्तर पर ले आए हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भी वोट चोरी के माध्यम से ही 300 सीट लाई। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे तो हम कुछ नहीं बोलते थे लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं इसलिए हम इसके विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को संविधान को बचाने के लिए अपने मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और निर्वाचन आयोग की पोल खोल दी है इसलिए लोग भाजपा के नेताओं को ‘वोट चोर’ कह रहे हैं।’ भाजपा नेता निर्वाचन आयोग के जरिए ‘वोट चोरी’ में लिप्त हैं। लोगों को अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2019 के चुनाव के बाद, नरेन्द्र मोदी ने नतीजे आने से पहले ही कह दिया था कि हमारी 300 सीटें आएंगी। देश के सारे सर्वेक्षण कुछ और कह रहे थे, लेकिन आखिर में उनकी 300 सीटें आईं। ये सीटें इसलिए आईं, क्योंकि ‘वोट चोरी’ हुई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   वोटर अधिकार यात्रा फोटो खिंचवाने के लिए नौटंकी, संजय झा ने कहा ‘मैं अभी…’

Saffrn

Trending News

बिहार में ‘सम्राट युग’, नए मुख्यमंत्री ने ली शपथ, 75 साल...

पटना : बिहार को आखिरकार नया 'चौधरी' मिल गया है। सम्राट चौधरी ने आज यानी 15 अप्रैल को बिहार के नए सीएम के रूप...

Bokaro Murder Case: 8 महीने बाद मिला कंकाल, DNA Test से...

Bokaro: बोकारो में लापता युवती का कंकाल मिलने के बाद पुलिस अब DNA जांच करेगी। बता दें विशेष टीम पोस्टमार्टम करेगी। इस मामले में...

Mumbai Jharkhand Bhavan Project: नवी मुंबई में जमीन मिली, जल्द शुरू...

झारखंड भवन के लिए नवी मुंबई के वाशी में जमीन आवंटित, 136 करोड़ की परियोजना, वीवीआईपी सुविधाओं से लैस होगा भवन।Mumbai Jharkhand Bhavan Project...

BFCL में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का हुआ शुभारंभ

Ramgarh:  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अवसर पर 14 अप्रैल को एचएएसपी मुख्य द्वार परिसर और...

Jharkhand Power Policy: अब सरकार तय करेगी Electricity License Fees, नियमों...

 झारखंड में बिजली लाइसेंस फीस तय करने का अधिकार अब सरकार के पास, नियामक आयोग ने नियमों में बदलाव किया, निजी कंपनियों पर पड़ेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img