भाजपा विधायक पर युवती के अपहरण का आरोप, पत्नी पर भी कसा शिकंजा, मामला दर्ज

पटना सिटी : बड़ी खबर इस समय राजनीतिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है. भाजपा के दिग्गज विधायक विनय बिहारी और उनकी पत्नी पर पटना की एक लड़की को अगवा करने का आरोप लगा है. पटना सिटी की अगमकुआं थाना में इनके खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ है.

thana 1 22Scope News

अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ में रहने वाली महिला रेखा कुमारी पति ब्रजेश सिंह के द्वारा अगमकुआं थाना में एक आवेदन दिया गया है. जिसमें लोरिया के भाजपा विधायक और उनकी पत्नी चंचला बिहारी एवं उनके समर्थक राजीव सिंह पर उनकी बेटी को अपहरण कर लेने की पत्र में चर्चा है.

क्या है पूरा मामला

thanaa 22Scope News

पीड़ित रेखा कुमारी ने आवेदन में लिखा है कि तीन दिन पहले मेरी 25 वर्षीय बेटी जो कॉमर्स कॉलेज परीक्षा देने के लिए गई थी. उसके बाद वो वापस नहीं लौटी. जब हमने बेटी के नम्बर पर सम्पर्क किया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा. फिर उसके बाद एक नम्बर से मैसेज आता है कि उक्त नम्बर पर फोन किंजिये. जब उक्त नम्बर पर फोन किया गया तो भाजपा के विधायक विनय बिहारी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में बात करता हूं, जब दोबारा बात हुई तो उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुमको जहां जाना है जाओ, मुझे कुछ नहीं होगा. मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाओगी. लड़की राजीव सिंह के पास है. जब राजीव सिंह के घर पर गया तब वहां से एक नम्बर दिया गया और कहा गया कि आप भाजपा विधायक और उनकी पत्नी से सम्पर्क करें.

पीड़ित लड़की की मां ने कहा कि मुझे इनलोगों के माध्यम से सही जानकारी नहीं दी जा रही है. इन तीनों ने मिलकर किसी षडयंत्र के तहत मेरी बेटी का अपहरण कर लिया है. पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस से मदद की मां

ग कर लड़की को मुक्त कराने की गुहार लगाई है. हालांकि इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी मच गयी है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

डीजे बजाने से नहीं फैलता कोरोना, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...