Patna– लोरिया के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विनय बिहारी के विरुद्द अगमकुआं थाने
में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण करने की शिकायत दर्ज की गयी है.
विधायक बिनय बिहारी, उनकी पत्नी चंचला देवी और सहयोगी राजीव सिंह के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में
अगमकुआं थाना क्षेत्र की रहने वाली रेखा कुमारी ने अपनी 25 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है.
रेखा कुमारी का कहना है कि उनकी बेटी कॉमर्स कॉलेज में पढ़ाई करती है, परीक्षा देने कॉलेज गयी थी.
उसके बाद वह नहीं लौटी, इसके बाद उसकी खोज शुरु हुई.
इस बीच उनके मोबाइल पर एक मैसेज भेज कर सम्पर्क करने को कहा गया.
जब इस नम्बर पर फोन किया गया तो उस ओर से फोन विनय बिहारी की ओर से उठाया गया,
विनय बिहारी ने कुछ देर फोन करने को कहा. लेकिन जब दुबारा फोन किया गया तो धमकी भरे लहजे
में कहा गया कि तुमको जहां जाना है, जाओ. कोई मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकता, लड़की राजीव सिंह के पास है.
लड़की की खोज में जब राजीव सिंह के पास गया तो बिनय विहारी से सम्पर्क करने को कहा गया.
इस प्रकार दोनों एक दूसरे के पास भेज रहे हैं.
अगमकुआं थाने में दर्ज करवायी गयी प्राथमिकी
रेखा कुमारी का कहना है किसी के द्वारा कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है.
थक हार कर प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी गयी है.जब इस मामले में थाना प्रभारी अगमकुआ
से बात की गयी तो कहा गया कि मामले में अनुसंधान जारी है.
जो भी कानून सम्मत कार्रवाई होगी की जाएगी.
इस बीच रेखा कुमारी ने यह कह कर सनसनी फैला दी है कि शाम के वक्त लड़की अगमकुआं थाना पहुंची थी,
लेकिन विधायक के दबाव के कारण काभी डरी सहमी है.
किसी भी परिजन को लड़की से मिलने नहीं दिया जा रहा है.
लड़की पर विधायक और राजीव सिंह के विरुद्द कोई भी बयान नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा है.
पुलिस भी पर विधायक को बचाने का राजनीतिक दबाव है.
इस हालात में न्याय की उम्मीद टूटती नजर आ रही है.
रिपोर्ट-उमेश चौबे

















