Koderma : आपकी विकास पार्टी के द्वारा होटल आम्रपाली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Koderma : आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आपकी विकास पार्टी के द्वारा मांडू विधानसभा अंतर्गत हजारीबाग जिला में कुजू क्षेत्र के दाडी स्थित होटल आम्रपाली में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा मौजूद रहे।

वही कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में चर्चा हुई। इस दौरान भारी संख्यां में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर लोग आपकी विकास पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने माला पहनकर एवं उपहार के तौर पर बैग देकर सम्मान देने का काम किया।

Koderma : जनता के समस्याओं का समाधान पल भर में निकालने का प्रयास

वही संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि लगातार जिस प्रकार से आपकी विकास पार्टी झारखंड के तमाम जिलों में बुनियादी समस्याओं को अपनी आवाज देने के साथ-साथ जनता के समस्याओं का समाधान पल भर में निकालने का कार्य कर रही है। जिसके कारण लगातार लोग आपकी विकास पार्टी की ओर अपना कदम बढ़ाते हुए पार्टी में शामिल होकर पार्टी के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने की इच्छा जाता रहे हैं।

वही लोकहीत में कार्य करने और आवाज उठाने के कारण लोग लगातार आपकी विकास पार्टी से जुड़ने के फलस्वरूप आपकी विकास पार्टी मजबूत होती चली जा रही है। आने वाले लोकसभा विधानसभा में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी। आपकी विकास पार्टी का दामन थामने वाले लोगों में मोहम्मद अरबाज हैदर, मोहम्मद अकरम अंसारी, मोहम्मद अल्ताफ राजा, मोहम्मद रयूब अंसारी, अजय करमाली, इमरान अंसारी, सज्जाद अंसारी, गुलबुद्दीन, अब्दुल हफीज, मोहम्मद जावेद आलम, सहित कई अन्य के नाम शामिल है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...