झारखंड हाइकोर्ट : JSSC ने कहा 200 सीटें सुरक्षित, अवमानना का मामला नहीं बनता

झारखंड हाइकोर्ट में JSSC परीक्षा-2023 पर अवमानना याचिका की सुनवाई, आयोग ने कहा गणित व विज्ञान में 200 सीटें सुरक्षित, अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को।


रांची: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से जुड़ी अवमानना याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। अदालत ने प्रार्थी और JSSC दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रतिवादी से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई की तारीख 10 अक्तूबर तय की।

झारखंड हाइकोर्ट : JSSC ने कहा 200 सीटें सुरक्षित, अवमानना का मामला नहीं बनता
झारखंड हाइकोर्ट : JSSC ने कहा 200 सीटें सुरक्षित, अवमानना का मामला नहीं बनता

Key Highlights

  • झारखंड हाइकोर्ट में JSSC परीक्षा से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई

  • अदालत ने 10 अक्तूबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की

  • JSSC ने कहा गणित और विज्ञान विषय में 200 सीटें सुरक्षित

  • आयोग ने दलील दी कि अपील लंबित होने के कारण अवमानना का मामला नहीं बनता

  • प्रार्थियों ने डीएलएड डिग्रीधारियों की नियुक्ति की मांग की


प्रार्थियों ने दो वर्षीय डीएलएड डिग्रीधारियों को नियुक्त करने का आग्रह किया था। वहीं, JSSC की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने अदालत को बताया कि एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील याचिका दायर है और यह अभी लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि गणित और विज्ञान विषय में ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने 200 सीटें सुरक्षित रखी हैं। ऐसे में अवमानना का मामला नहीं बनता।

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विप्लव दत्ता और अन्य की ओर से यह अवमानना याचिका दाखिल की गई थी, ताकि एकल पीठ के आदेश का अनुपालन हो सके।

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...