प्रेम-प्रसंग में अज्ञात अपराधियों ने आमोद की गोली मारकर की हत्या

मोतिहारी : मोतिहारी में प्रेम-प्रसंग मामले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मामला शिकारगंज थाना के कोहबारवा गांव की घटना है। जहां पर पति-पत्नी के साथ सोया अवस्था में अज्ञात अपराधियों ने आमोद शाह की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं बताया जाता है कि आमोद साह अपने भाई की पत्नी को शादी करके उसको अपने पास रख लिया था। जिसके पहले से ही उसके बड़े भाई मनोज साह से चार बच्चे इस महिला ने जन्म दिया था। उसके बावजूद इस महिला का प्रेम-प्रसंग अपने देवर अमोद से हो गया। अमोद कोर्ट की इजाजत के बाद अपनी भाभी को ही पत्नी बना लिया। जिससे बाद उसके भाई मनोज लगातार नाराज चल रहा था।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस भी इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है

वहीं पुलिस भी इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि अमोद साह और मनोज साह पांच भाई हैं। मनोज साह की शादी 12 साल पहले मुस्कान के साथ हुई थी। जिसके चार बच्चे भी हुए थे। वहीं मुस्कान का दिल अपने पति मनोज शाह से हट गया और अपने देवर से उसकी दिल्लगी हो गई और देवर के साथ वह रहने लगी। वहीं मुस्कान का आरोप है कि इससे पहले भी उसको मनोज साह पहले पति ने उसकी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद यह घटना हुई है।

यह भी देखें :

पुलिस भी यह मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर हत्या का मसला क्या है

वहीं पुलिस भी यह मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर हत्या का मसला क्या है। लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है कि मुस्कान के चार बच्चे मनोज शाह से हुए थे। मुस्कान का दिल कहीं और लगा था। मुस्कान अपने ही पति के छोटे भाई अमोद शाह से उसका अंदर ही अंदर चक्कर चल रहा था। इसके बाद उसने अमोद शाह के साथ ही रहना पसंद किया उसी के साथ रहने लगी। वहीं हत्या के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया है।

यह भी पढ़े : विषैले सर्प के डंसने से गर्भवती महिला की हुई मौत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chatra Sonam Wangchuk Protest: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: रविवार को ज़िले के अंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिन की भूख हड़ताल और सत्याग्रह...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: धनबाद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और संसद मार्च के समर्थन में...

Baghmara Waterlogging Protest: पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, विधायक...

Baghmara Waterlogging Protest: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतरास के पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव की लगातार समस्या को लेकर रविवार को लोगों...