विषैले सर्प के डंसने से गर्भवती महिला की हुई मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लपुरा गांव में एक विषैले सर्प के डंसने से एक चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लपुरा गांव के ही सर्जुन शर्मा की पत्नी ज्योति देवी के रूप में की गई है। महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रहे परिजनों ने बताया कि ज्योति धान की खेत में धान की सोहनी कर रही थी। उसी दौरान एक करैत सांप ने उसे डंस लिया।

Goal 7 22Scope News

आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल, चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

आपको बता दें कि आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में कोहराम मच गई और उसके दो बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है। महिला की मौत के बाद चिकित्सकों ने उसके पेट में पल रहे चार माह के बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार एक मासूम दुनिया में आने से पहले ही अपने मां के साथ साथ गर्भ में दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े : बाइक सवार दो अपराधियों ने दूध व्यापारी को मारी गोली…

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...