अर्धनग्न अवस्था में झाड़ी में फेंका मिला महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

गयाजी : गयाजी में ओझा गुनी के नाम पर घर पर महिला को बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और फिर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। महिला का शव गुरुवार की देर रात गांव के ही झाड़ी से अर्धनग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है। आशंका जाहिर की जाती है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दिया है। दुष्कर्म और हत्या का गांव के ही संजय चौधरी पर लगा है। फिलहाल संजय चौधरी फरार है।

DIARCH Group 22Scope News

संजय चौधरी के यहां ओझा गुनी ठीक करने की बात कहकर महिला को बुलाया गया था

आपको बता दें कि आती थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला बीमार थी। संजय चौधरी के यहां ओझा गुनी ठीक करने की बात कहकर महिला को बुलाया गया था। जब महिला रात में गई तो उसके साथ संजय चौधरी के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और फिर उसे गला दबाकर हत्या कर दी। घर से दूर एक झाड़ी में शव को फेंक दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म की गई है या नहीं। फिलहाल अभी तक महिला के परिजनों के द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : प्रेम-प्रसंग में अज्ञात अपराधियों ने आमोद की गोली मारकर की हत्या

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Chatra Sonam Wangchuk Protest: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: रविवार को ज़िले के अंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिन की भूख हड़ताल और सत्याग्रह...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: धनबाद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और संसद मार्च के समर्थन में...

Baghmara Waterlogging Protest: पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव पर फूटा गुस्सा, विधायक...

Baghmara Waterlogging Protest: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कतरास के पंचगढ़ी बाजार में जलजमाव की लगातार समस्या को लेकर रविवार को लोगों...