Advertisment

दोहरे हत्याकांड से दहल उठा अररिया, एक को जिंदा जलाया तो दूसरे को…

अररिया: बिहार में पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम आपराधिक घटनाएं जमीनी विवाद के कारण घट रही है जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कई कदम भी उठाये जा रहे हैं लेकिन विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अररिया में जमीनी विवाद में दोहरे हत्या का मामला सामने आया है जिसके बाद जिले में सनसनी फ़ैल गई। जिले में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की जहां गोली मार कर हत्या कर दी गई तो दूसरी तरफ एक व्यक्ति को जिंदा जला कर मार डाला।

घटना भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 की है जहां जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर एफएसएल के साथ जांच में जुट गये। जानकारी के अनुसार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव अपनी डिपो के अंदर सो रहे एक कर्मी जयकुमार यादव की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी वहीं घर के अंदर सो रहे नयन यादव को जिंदा जला डाला।

यह भी पढ़ें – सारण में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, खुली जीप पर…

दोहरे हत्याकांड से दहल उठा अररिया :

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने अपने चचेरे साढू नयन यादव से पौने दो एकड़ जमीन जबरन अपने नाम लिखवा लिया था। जमीन लिखवाने के बाद मृतक नयन यादव जमीन पर कब्ज़ा नहीं करने दे रहा था। जमीन पर कब्ज़ा और जोतने को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुई थी जिसके बाद अहले सुबह तीन बजे के करीब बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव के डिपो के अंदर सो रहे एक कर्मी जय किशोर की गोली मार कर दी। वहीं दूसरी तरफ अपने घर में सोये नयन यादव को भी जला कर मार डाला।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर बारीकी से जांच में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  BJP के मौन धरना पर RJD का हमला, कहा ‘उनके प्रदेश अध्यक्ष के पास है डिक्शनरी…’

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...