Commercial Advertisment

Land Dispute में गोलीबारी, 1 की मौत 1 महिला जख्मी

Araria Land Dispute :  अररिया में जमीनी विवाद में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला जख्मी हो गई। बताया जाता है कि जमीनी विवाद में एक पक्ष के 50 से 60 लोगों ने हमला कर जम कर गोलीबारी की जिसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।

घटना अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के पोठिया की है जहां जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई जिसमें एक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गए। मामले में लोगों ने बताया कि मृतक परमानंद यादव और भैयालाल यादव उर्फ़ भूपेंद्र यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। भूपेंद्र यादव ने अपने हिस्से की 29 डिसमिल जमीन बेच दी और फिर बाकि जमीन पर अपना दावा थोक रहे थे जिसके बाद मामला कोर्ट में गया।

कोर्ट से परमानंद यादव के पक्ष में फैसला आया जिसके बाद भूपेंद्र यादव ने बाहर से लोगों को बुला कर जमीन पर भी पिलर गाड़ दिए और देर रात घर पर पहुंच कर गोलीबारी करने लगे। गोली की आवास सुन परमानंद यादव ने अपने भतीजे को घर से भगा दिया इसी बीच बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें बचाने आई उनकी भाभी लीला देवी पर भी लोगों ने गोली चलाई। गोली लगने से परमानंद यादव की मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस के साथ एफएसएल और डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर है।

यह भी पढ़ें-    राज्य में इस वर्ष 5 Crore Plantation का रखा गया है लक्ष्य- श्रवण कुमार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Land Dispute Land Dispute Land Dispute Land Dispute

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...