पसही गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

फुलवारीशरीफ : पटना जिला के फुलवारीशरीफ प्रखंड के जानीपुर थाना क्षेत्र के पसही गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मारी। शनिवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार सनी यादव और उसके दोस्त सनी यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से प्रमोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे सनी किसी तरह दानापुर सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

DIARCH Group 22Scope News

हमले के पीछे पसही निवासी संजय और उसका बेटा यश शामिल है – ग्राणीण

ग्रामीणों का आरोप है कि इस हमले के पीछे पसही निवासी संजय सिंह और उसका बेटा यश शामिल हैं, जिनसे पहले से दोनों दोस्तों का विवाद चल रहा था और मुकदमा भी दर्ज है। बताया गया कि गोली सनी को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन प्रमोद को लग गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नौबतपुर-शिवाला हाईवे जामकर आगजनी की। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। बोधगामा से लेकर फरीदपुर तक खुलेआम चल रहे ब्राउन शुगर, स्मैक, हेरोइन, गांजा और शराब के धंधे पर रोक लगाई जाए।

सूचना पर सिटी SP सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

आपको बता दें कि सूचना पर जानीपुर, नौबतपुर, फुलवारी, खगौल व शाहपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप और एसडीपीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। यह पूरी वारदात इलाके में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है।

 पसही गांव , पालीगंज में आपसी रंजिश में मारपीट, एक की इलाज के दौरान मौत

पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थानाक्षेत्र स्थित बहादुरगंज में आपसी रंजिश में दो गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुंदन पासवान के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जूट गई है।

Naubatpur Marpeet 22Scope News

मृतक कुंदन पासवान बगल के गांव के कुछ दोस्तों के साथ था

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कल रात्रि में मृतक कुंदन पासवान बगल के गांव के कुछ दोस्तों के साथ था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद में दोस्तों के बीच मारपीट हुई जिसमें कुंदन पासवान बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां सुबह में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम छागया। बाद में परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें :

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की कर रही है जांच – पालीगंज DSP-1 राजीव चंद्र सिंह

वहीं घटना को लेकर पालीगंज डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि घटना कल रात्रि का है जहां सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव में किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच हुई मारपीट में कुंदन पासवान नामक युवक घायल हो गया था। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चला था। आज सुबह में पुलिस को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।साथ इस मामले में एक दोस्त को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : बाकी पैसे के लिए युवक की कर दी हत्या, शव को खेत में फेंका

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...