देवर के प्यार में पागल भाभी ने युवक की धारदार हथियार से कर दी हत्या

फुलवारीशरीफ : पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के भुसौला दानापुर में रविवार सुबह प्यार और जुनून से उपजे एक खौफनाक ड्रामे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जाता है कि देवर के प्यार में पागल भाभी शबनम खातून ने अपने ही देवर रिजवान की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गई।

महज एक साल पहले शादी करने वाले रिजवान पर शबनम लंबे समय से साथ रहने का दबाव बना रही थी। उसके मना करने पर पहले भी हत्या की कोशिश कर चुकी थी। जब परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो खून से लथपथ रिजवान बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसे देख सबके होश उड़ गए।

DIARCH Group 22Scope News

SDPO सुशील व फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार और फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। मृतक की पत्नी ने इस मामले में लिखित आवेदन देकर अपने ज्येष्ठ शहबाज और गोतनी शबनम खातून पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार शबनम की तलाश में छापेमारी जारी है।

 

यह भी देखें :

मजदूर सन्नी कुमार की करंट लगने से दर्दनाक मौत

दानापुर के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित भोला राम स्टील फैक्ट्री में 22 वर्षीय गरीब मजदूर सन्नी कुमार की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन का अमानवीय रवैया परिजनों के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा साबित हुआ। समाजसेवियों ने बताया कि सन्नी के साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर स्वीच ऑन किया, तभी पानी भर रहे सन्नी को जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

Danapur Maut 22Scope News

हादसे के बाद प्रबंधन ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय काफी देर कर कंकड़बाग के अस्पताल ले गए

हादसे के बाद प्रबंधन ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय काफी देर कर कंकड़बाग के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास अपने पिता राजू भगत के साथ बेहद गरीबी में रहते थे और घर चलाने वाले इकलौते सहारे थे। परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने न तो मौत की सूचना दी और न ही मिलने को तैयार हुई, उल्टे गेट तक बंद करा दिया। आक्रोशित परिजनों ने दानापुर थाना में आवेदन देकर इंसाफ और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े : पसही गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...