Advertisment

सीबीआई कोर्ट पहुंचे लालू यादव, थोड़ी देर में आएगा फैसला

रांची : स्टेट गेस्ट हाउस से लालू प्रसाद यादव सीबीआई कोर्ट पहुंच गये हैं. चर्चित चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी मामले पर कोर्ट आज थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा. इस घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत कुल 99 लोगों आरोपी हैं. इस मामले में सीबीआई के जज एसके शशि द्वारा फैसला सुनाया जाएगा. कोर्ट परिसर में सुरक्षा बलों की भाड़ी तैनाती की गई है. वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव के समर्थक भी पहुंचे हुए हैं.

इस संबंध में लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि चारा घोटाला के चार मामलों में पहले ही लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों को सजा सुना दी गई है. पांचों मामलों में एक ही गवाह और डॉक्यूमेंट्स हैं और उसी के आधार पर चार मामलों में अलग-अलग पीरियड की सजा सुनाई गई है. ऐसे में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में भी उन्हीं गवाह और डॉक्यूमेंट्स पर फैसला होना है. ऐसे में बचने की गुंजाइश नहीं दिख रही है. यह कहना मुश्किल है कि क्या हो सकता है.

लालू यादव की स्थिति बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजे जाने का फैसला

JPSC-JSSC Controversy: JPSC-JSSC विवाद पर संजय सेठ का राहुल गांधी पर...

JPSC-JSSC Controversy: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...