रिजवान कुरैशी हत्याकांड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ : पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के दानापुर भुसौला में हुए रिजवान कुरैशी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 अगस्त की सुबह अपने ही घर में रिजवान कुरैशी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी यासमीन खातुन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई। एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों शहबाज कुरैशी, उसकी पत्नी शबनम खातुन और सैयद रजा को गिरफ्तार कर लिया।

Goal 7 22Scope News

रिजवान का अपनी भाभी शबनम से शादी से पहले से ही संबंध था – पुलिस

आपको बता दें कि जांच में सामने आया कि रिजवान कुरैशी का अपनी भाभी शबनम खातुन से शादी से पहले से ही संबंध था। शादी के बाद रिजवान इस रिश्ते से पीछे हटना चाहता था लेकिन शबनम जबरदस्ती उसी रिश्ते को बनाए रखना चाहती थी। यह बात शहबाज कुरैशी को पहले से ही नागवार गुजर रही थी। उसने अपनी पत्नी को इस बार दबाव दिया और दोनों मिलकर रिजवान को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। शहबाज ने सैयद रजा से 13 हजार रुपए में एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस खरीदा। वारदात वाली रात परिवार के बाकी लोगों को चाय में नींद की गोली मिलाकर सुला दिया। जिसके बाद शबनम ने अपने ही देवर रिजवान के सर में सटाकर गोली मार दी।

यह भी देखें :

पुलिस ने शबनम की निशानदेही पर नहर से हत्या में प्रयुक्त कट्टा किया बरामद

घटना के बाद पुलिस ने शबनम की निशानदेही पर नहर से हत्या में प्रयुक्त कट्टा बरामद किया और शहबाज की जानकारी पर सैयद रजा को गिरफ्तार किया। जिसके घर से सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों शहबाज कुरैशी, शबनम खातुन और सैयद रजा ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : देवर के प्यार में पागल भाभी ने युवक की धारदार हथियार से कर दी हत्या…

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...