आरा: हम नेता दानिश रिजवान गिरफ्तार, सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप

आरा : हम के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दानिश रिजवान पर सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है. शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड के बाद झारखंड पुलिस रवाना होगी. झारखंड पुलिस ने बिहार की पुलिस से मदद लेकर उसे गिरफ्तार किया है. दानिश वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव है.

दानिश रिजवान: अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को मारी थी गोली

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है. आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है.

danish 22Scope News

टाउन पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार

रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा कोर्ट के समीप से आरोपित को धर दबोचा. झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है. इधर, हम पार्टी के पूर्व नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर खलबली मची रही.

दानिश रिजवान: आरा कोर्ट से निकलते ही पुलिस ने दबोचा

इधर, हम पार्टी के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान गुरुवार को एक केस की तारीख को लेकर आरा सिविल कोर्ट में गए थे. इस दौरान टाउन पुलिस और रांची पुलिस ने बाहर में जाल बिछाया था. कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने दानिश को धर दबोचा और टाउन थाना लेकर चली गई. पुलिस के अनुसार रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी. अभी कागजी प्रक्रिया चल रही है.

पिछले महीने कोर्ट जाते समय सुषमा को मारी गई थीं दो गोली

विगत 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया था. सुषमा को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुषमा को दो गोली लगी थीं. अरगोड़ा पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं. एक मामले में उनकी सुनवाई थी.

सहजानंद चौक पर पहुंचते ही बाइक पर तीन अपराधी पहुंचे थे और सुषमा की गाड़ी के बगल में आते ही गोली चलाने लगे थे. अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. सुषमा को गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़ीं थीं. इसे लेकर छह के विरुद्ध शक जताते हुए प्राथमिकी कराई गई थी. पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूत्र की मदद से आरोपितों की पहचान करने में मदद मिली है. इसी मामले में रिजवान को गिरफ्तार किया गया है.

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img