अचानक मरीन ड्राइव पहुंचे तेजस्वी, करने लगे डांस, कहा- ‘मोदी जी’ को हम नचाते हैं…

पटना : राजधानी पटना में कल यानी एक सितंबर को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ खत्म हो गया। इस बीच बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने आज यानी मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वे कुछ लड़कों के साथ डांस कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी ने पहले स्टेप सीखा… फिर करने लगे डांस

वीडियो पटना के मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) का है जो रात के समय का है। कुछ लड़के तेजस्वी यादव को डांस का स्टेप सिखाते हैं। इसके बाद गाना बजते ही राजद नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ नाचने लगते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस वीडियो में तेजस्वी यादव के साथ उनके भांजे भी दिख रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा- सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले

तेजस्वी यादव ने कहा कि गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले। रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए। हम सब सहजता, सरलता और सुगमता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और उम्मीदों संग कदमताल कर जाति-धर्म से ऊपर उठ नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।

दिल तो बच्चा है जी, मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव

रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से एक-एक कर चार वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि दिल तो बच्चा ही है जी… मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव”। वीडियो को शेयर करने के साथ रोहिणी आचार्य ने ऋतिक रोशन को टैग भी किया है। वहीं एक दूसरे पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान।

रोहिणी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में तेजस्वी यादव बच्चों से बात भी करते नजर आए। उस वीडियो में तेजस्वी ने बच्चों से कहा कि हम नरेंद्र मोदी को नचाते हैं। एक वीडियो में ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’ पर भी तेजस्वी यादव डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह भी देखें :

मरीन ड्राइव पर अक्सर लोग बनाते हैं Video

आपको बता दें कि पटना का मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) जब से बना है यह लोगों के लिए घूमने का एक स्पॉट हो गया है। अक्सर लोग घूमने के लिए शाम में यहां पहुंच जाते हैं। युवक-युवतियों की बात करें तो रील्स बनाना तो तय है। कई लोग परिवार के साथ भी जाते हैं और गंगा के किनारे के नजारे का आनंद लेते हैं।

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार सभा में गरजे तेजस्वी, कहा- 2 भाजपाई मिलकर चुनाव आयोग के साथ कर रहे वोट चोरी

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...