Advertisement
Advertisement

तेजस्वी को बीजेपी का मिला साथ, कह दी बड़ी बात

पटना : तेजस्वी यादव की शादी को लेकर भले ही उनके मामा साधु यादव भला बुरा कह रहे हो, लेकिन बीजेपी के नेता सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उनके मुरीद हो गये हैं. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को शादी की बधाई दी है. पटना से दिल्ली जाते समय पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को बधाई दी. वहीं मामा साधु यादव द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि यह उनका परिवारिक मामला है, इस वक्त ऐसी बाते करना उचित नहीं है.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादन ने हिम्मत जुटाकर अंतरजातीय शादी की है. भले ही परिवार के कुछ सदस्य सवाल खड़ा कर रहे हो, लेकिन तेजस्वी ने अच्छा काम किया है.

सुशील मोदी ने की तेजस्वी की जमकर तारीफ

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने एक पैमाना बनाया है जो भी व्यक्ति अंतरजातीय शादी करेंगे, उन्हें सरकार इनाम के तौर पर 50000 रुपए देगी. सुशील मोदी ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव आवेदन देंगे तो बिहार सरकार उन्हें भी इनाम देगी. सुशील मोदी ने तेजस्वी की जमकर तारीफ की है. सुशील मोदी ने कहा कि वे तेजस्वी के रिसेप्शन में जाने को भी तैयार हैं. अगर लालू परिवार ने न्योता दिया तो वे जरूर इस रिसेप्शन में जायेंगे. सुशील मोदी ने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव की कई बेटियों की शादी में शामिल हो चुके हैं. सुशील मोदी ने कहा उनके बेटे की शादी में भी लालू प्रसाद यादव आये थे.

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सगाई और शादी एक ही दिन की. तेजस्वी यादव ने एयर होस्टेस रही अपनी दोस्त से शादी की है. लेकिन तेजस्वी यादव की शादी से लालू प्रसाद यादव के साले और तेजस्वी के मामा साधु यादव नाराज हैं. साधु यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तेजस्वी ने अपने समाज अपने धर्म में शादी नहीं किया है. अपनी जात की लड़की से शादी नहीं की. इस बात के लिए यादवों में काफी गुस्सा है. उसमे क्या खासियत थी जो क्रिश्चियन लड़की से शादी की है.

साधु यादव ने कहा कि लालू यादव ने अपनी बेटियों की शादी में कुल खानदान सब देखा- मीसा भारती के लिए हम लोगों ने राजस्थान में एक लड़का देखा था. शाही परिवार था] लेकिन लड़के की मां ब्राह्मण थी, इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की. लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे की.

रोजगार देने के बजाय केन्द्र और राज्य सरकार युवाओं पर भांज रही है लाठियां- तेजस्वी

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...