बिहटा में एसडीआरएफ मुख्यालय का उद्घाटन इसी माह होगा

पटना. राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय का सपना अब जल्द ही साकार होने वाला है। पटना के बिहटा स्थित दिलावरपुर में 25 एकड़ भूमि पर 287.52 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन इसी माह होने की संभावना है। भवन निर्माण विभाग की ओर से निर्मित यह परिसर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में आपदा प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

मुख्यालय परिसर में अधिकांश भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें प्रशासनिक भवन, ट्रेनिंग ब्लॉक, क्वार्टर मास्टर स्टोर, हेड कॉन्स्टेबल ब्लॉक, डिप्टी कमांडेंट आवास, कॉन्स्टेबल आवास, क्यूआरटी भवन, ऑफिसर्स मेस, सब-ऑर्डिनेट मेस, बैरक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, कमांडेंट आवास, एमटी वर्कशॉप और मुख्य द्वार शामिल हैं। साथ ही इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और डॉक्टर आवास भी पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बिहार की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूती मिलेगी। कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण किया जा रहा है।

मुख्यालय परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। यहां राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल तैयार किया जा रहा है, जो जवानों को बाढ़ राहत एवं जल-आपदा प्रबंधन में विशेष प्रशिक्षण देगा। इसके अतिरिक्त एक आधुनिक प्रेक्षा गृह का निर्माण प्रगति पर है। परिसर में 1240 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र, एसटीपी और डब्ल्यूटीपी भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होगा।

वर्तमान में एसडीआरएफ मुख्यालय अस्थायी रूप से बिहटा में ही संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण केंद्र के अभाव में जवानों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण के लिए जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती है। नए मुख्यालय के बन जाने से यह समस्या दूर होगी और आपदा प्रबंधन में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img