Jharia: लापता बीसीसीएल कर्मी का शव बंद आवास में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jharia: लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना श्रमिक कल्याण निवासी सह बीसीसीएल कर्मी विवेक यादव का शव लोदना बाजार मछली पट्टी स्थित धानो केसरी का बंद आवास में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला है, जिसकी दुर्गंध से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है।

Jharia: लापता बीसीसीएल कर्मी का शव मिला

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोदना ओपी पुलिस दी। सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ओर घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बंद घर का दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Jharia: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

वहीं परिजनों ने कहा कि विवेक यादव 29 अगस्त 2025 की शाम को घर से लोदना बाजार जाने को कहकर निकला था। काफी खोज करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला पता रहा है। थक हारकर लोदना ओपी में लिखित शिकायत किए थे। 6 दिन बाद आज उसका शव मिला है। यह सोची समझी एक हत्या है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...