तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवक को रौंदा

Aurangabad-वारुण-नवीनगर पथ पर नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र में नरारी के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान वारुण के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान कंकेर निवासी 22 वर्षीय सुशील राजवंशी, 18 वर्षीय प्रेमचंद बैठा, 20 वर्षीय सनोज राजवंशी के रुप में की गयी है.  बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन युवक कंकेर जा रहे थे. इसी दौरान नरारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने  तीसरे घायल युवक को वारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है.

रिपोर्ट- दीनानाथ 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...