तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

गोड्डाः जिले के पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग NH 133 खैरबनी मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही है. एक एलपी ट्रक ने करीब 6:30 बजे एक बाइक सवार को रौंद दिया. बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें दो लोग बाल बाल बचे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पथरगामा थाना पुलिस पहुंची.

मृतक युवक की पहचान मनीष राय के रूप में हुई है. वह पथरगामा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव के रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक के मोटरसाइकल पर दो युवक सवार थे. जिसमें दोनों युवक को हल्की चोटें आई है. जिसका नाम राहुल कुमार और राजीव कुमार है.

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक गांधीग्राम हाट गए थे. तीनों युवक गांधीग्राम से हट से घर लौट रहे थे. इसी बीच महागामा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक एलपी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई. युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मुख्य मार्ग कई घंटों तक जाम रहा. परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार वालों को मुआवजा मिले. मृतक के परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग पर भी अड़े रहे. जिले में 1 महीने में रफ्तार के कहर की यह दूसरी घटना है.

मौके पर पहुंचे गोड्डा डीएसपी जयप्रकाश नारायण चौधरी परिजनों को समझा बुझा कर 8:30 बजे जाम को हटाया. थाना प्रभारी गौतम कश्यप, रफीक आलम पुलिस अवर निरीक्षक, मनोज पांडे सहायक अवर निरक्षक और वेद प्रकाश के साथ पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर मौजूद रहे.

रिपोर्टः प्रिंस यादव

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...