आत्मनिर्भर होते भारत को मजबूत बनाएगा जीएसटी रिफॉर्म- संजय सेठ

रांची. त्यौहार के मौसम में राष्ट्र को जीएसटी रिफॉर्म के तहत दिए गए ऐतिहासिक उपहार के लिए रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। संजय सेठ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि नये भारत में नए जीएसटी रिफॉर्म का यह कदम आत्मनिर्भर भारत को और भी मजबूती प्रदान करेगा। इस सुधार से मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने में और भी मदद मिलेगी। यह मोदी सरकार की 140 करोड़ देशवासियों को दी गई वो सौगात है, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से वादा किया था कि इस दीपावली GST में नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म से देशवासियों को डबल बोनस मिलने वाला है। संजय सेठ ने कहा कि अब टैक्स के केवल 5% और 18% के 2 ही स्लैब होंगे। इस सुधार का फायदा देश के आम जन के जीवन में देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी चीज, शिक्षा से जुड़ी जरूरी चीज; इन सबको पूर्णत: जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है।

जीवन रक्षक दवाएं भी जीएसटी से मुक्त हो चुकी हैं। रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाली सामग्री, किसानों के लिए जरूरी उपकरण, छोटे और मध्यम वर्ग के द्वारा उपयोग की जाने वाली गाड़ियां जैसी वस्तुओं पर जीएसटी को न्यूनतम किया गया है। नि:संदेह यह कदम देश की जनता के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन लाने वाला होगा।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता है कि वह देश के हर वर्ग की जरूरत का ध्यान रखते हैं। मोदी सरकार का यह निर्णय आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते भारत का वह कदम है, जो हमें विकसित भारत तक ले जाने में सफलता दिलाएगा। इस सुधार का फायदा गरीब व मिडिल क्लास से लेकर हर छोटे-बड़े उद्यमी को होगा।

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...