रूपेश पांडेय के घर जाने से रोकने पर बिफरे कपिल मिश्रा, कहा- अपराधियों और हत्यारों को पकड़ने में लगाए अपनी ताकत

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से निकलने ही नहीं दिया

रांची : बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची पुलिस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रोक दिया. पुलिस ने उन्हें हजारीबाग जाने की इजाजत नहीं दी. दरअसल कपिल मिश्रा हजारीबाग के बरही में रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया. इसके बाद कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि मैं अभी भी एयरपोर्ट पर ही हूं. डिटेन करके रखा गया है. बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है. मीडिया से भी बातचीत नहीं करने दिया जा रहा है. मुझे नहीं पता है कि इस प्रकार के प्रतिबंध और रोक मुझपर लगाने से क्या होगा. मैं तो रूपेश पांडेय के शोक संतप्त परिवार से मिलने आया हूं. उनके माता-पिता से मिलकर ढांढस बांधने के लिये आया हूं. ये तो हमारी परंपरा रही है कि किसी परिवार से मिलने से किसी को नहीं रोका जा सकता है, तो मुझे क्यों रोका जा रहा है.

सरकार पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि मुझे मत रोकिए आप अपराधियों, हत्यारों को रोकिए. तुष्टिकरण के आगे सरेंडर होते हुए सरकार को रोकिए. उन्होंने कहा कि रूपेश पांडेय की मां मांग कर रही हैं कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाय.

कपिल मिश्रा ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जितनी ताकत मुझे रोकने में सरकार लगा रही है उतनी ही ताकत अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगाये. मैं कहना चाहूंगा कि पूरा देश और झारखंड देख रहा है. रूपेश पांडेय के परिवार के साथ हमलोग पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं. हमलोग न्याय सुनिश्चित करवा कर ही रहेंगे. इस प्रकार से बंद करके, लोगों को मिलने से रोक लगाना, और इंटरनेट को बंद करके आप मामले को दबा लेंगे ये आपकी गलफहमी है. बता दें कि हजारीबाग के बरही में 6 फरवरी को मूर्ति विसर्जन के दौरान रूपेश पांडेय की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद प्रशासन ने चार जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था.

रिपोर्ट : करिश्मा

लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा मामले में आईएमए की घोषणा, कल बंद रहेंगे झारखंड के सभी निजी और सरकारी हॉस्पिटल

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...