बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने रांची एयरपोर्ट पर रोका, जानिए क्या है मामला

रांची : बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची पुलिस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रोक दिया. पुलिस ने उन्हें हजारीबाग जाने की इजाजत नहीं दी. दरअसल कपिल मिश्रा हजारीबाग के बरही में रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया. इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा.

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि आपने एक शो संतप्त परिवार के दरवाजे पर जाने से क्यों रोका जा रहा है. रूपेश पांडेय अगर तबरेज अंसारी होते तब भी किसी को नहीं जाने देते क्या. उन्होंने कहा कि हजारीबाग जाना तो दूर की बात है मुझे एयरपोर्ट से भी निकलने से भी रोक दिया गया. आप मुझे नहीं हत्यारों और अपराधियों को रोकिए.

kapil mishra1 22Scope News

झारखंड बीजेपी के महासचिव ने की निंदा

कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर झारखंड बीजेपी के महासचिव डॉ. प्रदीप वर्मा ने भी निंदा की है. उन्होंने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कपिल मिश्रा को रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने से रोककर राज्य सरकार इस मामले में अपनी अकर्मण्यता का ही सबूत दे रही है. अगर राज्य सरकार को विधि व्यवस्था की इतनी ही चिंता सता रही है तो रूपेश के परिजनों की मांगें क्यों नहीं मानी जा रही है. क्या अल्पसंख्यक वोट बैंक की खातिर सच्चाई से मुंह चुराने से विधि व्यवस्था सुधर जायेगी. बता दें कि हजारीबाग के बरही में 6 फरवरी को मूर्ति विसर्जन के दौरान रूपेश पांडेय की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद प्रशासन ने चार जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था.

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के साथ खड़ा हुआ झारखंड पुलिस एसोसिएशन

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...