गढ़वा में सनसनी: प्रेम प्रसंग, ऑनर किलिंग या आत्महत्या? सड़क किनारे युवक-युवती के मिले शव

गढ़वा: गढ़वा जिले में शनिवार सुबह पसराहा मोड़ के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सड़क किनारे एक युवक और युवती के शव बरामद हुए। महिला की हत्या चाकू से गोदकर की गई थी, जबकि युवक के सिर में गोली लगी पाई गई। मृतकों की पहचान पलामू के सेमरटांड गांव निवासी सुमित कुमार (26) और पांकी के सगालिम गांव की कृति कुमारी (24) के रूप में हुई है।


Key Highlights

  • गढ़वा के पसराहा मोड़ के पास सड़क किनारे युवक-युवती के शव बरामद

  • महिला की चाकू से हत्या, युवक को गोली लगी

  • मौके से पिस्तौल और चाकू बरामद

  • पुलिस प्रेम प्रसंग, ऑनर किलिंग और आत्महत्या तीनों एंगल से कर रही जांच

  • मृतका शादीशुदा थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं


मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद किया है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले महिला की हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने इसे अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है और प्रेम प्रसंग, ऑनर किलिंग और हत्या—तीनों एंगल से जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।

सुबह करीब 10 बजे मृतका के परिजन थाने पहुंचे और दोनों शवों की पहचान की। परिवार ने पुलिस को बताया कि कृति की शादी 2018 में डालटनगंज निवासी संतोष कुमार चंद्रवंशी से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। बीते एक महीने से वह मायके में रह रही थी। शुक्रवार को वह घर से राशन लाने के बहाने निकली थी और फिर लौटकर नहीं आई।

अब यह मामला पूरी तरह से उलझ गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हत्या है, आत्महत्या है या फिर ऑनर किलिंग का मामला।

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...