हुलहन्डू पूल के पास युवक-युवती का शव बरामद, प्रेम प्रसंग की आशंका

रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहन्डू पूल के पास युवक-युवती का शव बरामद हुआ है.

हत्या कर शव फेंकने का आशंका जतायी जा रही है.

दोनों शव के ऊपर गंभीर चोट के निशान है.

युवक की पहचान शांतिनगर में रहने वाले विवेक और युवती की पहचान पूजा के रूप में की गई है.

इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था जिस कारण दोनों की हत्या की गई.

मृतक युवक विवेक इकलौता बेटा था.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

युवती की शादी हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है.

हालांकि वह अपने पति से अलग रह रही थी.

शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकले थे, हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे.

परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला.

इसी दौरान शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया. मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों युवक-युवती शुक्रवार

से लापता थे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...