RRB Paramedical Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, इतने पदों पर हो रही बहाली, जानें डिटेल्स

RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा पैरामेडिकल भर्ती 2025 (CEN 03/2025 Paramedical) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द ही RRB चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

RRB Paramedical Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में निम्नलिखित योग्यता प्राप्त की हो-

  • B.Sc (नर्सिंग/पैरामेडिकल)
  • डिप्लोमा (GNM, DMLT, रेडियोलॉजी, ECG, डायलिसिस आदि)
  • D.Pharm या समकक्ष डिग्री

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)

RRB Paramedical Recruitment 2025: पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 434 पद भरे जाएंगे, जिनका वितरण निम्नानुसार है।

पद का नामकुल पद
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट272
डायलिसिस टेक्नीशियन04
हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II33
फार्मासिस्ट105
रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन04
ईसीजी टेक्नीशियन04
लेबोरेटरी असिस्टेंट टेक्नीशियन12

RRB Paramedical Recruitment 2025:: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जाएं।
  • “Apply” बटन पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं।
  • लॉग इन कर बाकी डिटेल्स भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एप्लीकेशन फीस

  • श्रेणी फीस
  • सामान्य/ओबीसी/EWS ₹500
  • एससी/एसटी/PH/महिला ₹250

International Yoga Day 2026: पटना इको पार्क में गूंजा योग का...

International Yoga Day 2026 Patna: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने रविवार को पटना के राजधानी वाटिका (इको...

Aam Mahotsav 2026: बिहार को फलोत्पादन की राजधानी बनाने का लक्ष्य,...

Aam Mahotsav 2026: तीन दिनों तक चलने वाला 'आम महोत्सव-2026' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में बोलते हुए बिहार के कृषि मंत्री...

World Music Day 2026: पटना में संगीत और संस्कृति का संगम,...

World Music Day 2026: 'विश्व संगीत दिवस' के मौके पर पटना में कला, संस्कृति और युवा विभाग (बिहार सरकार) और भारतीय नृत्य कला मंदिर...