तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर तंज, कहा- 8 करोड़ युवाओं के सवालों का जवाब दो

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि आठ करोड़ युवाओं के सवाल का जवाब दो। तेजस्वी ने कहा कि 20 वर्षों से बिहार और 11 वर्षों से केंद्र में नीतीश कुमार-नरेंद्र मोदी की सरकार रहने के बावजूद एनडीए सरकार ने बिहार को बेरोजगारी, पलायन और गरीबी का मुख्य केंद्र बना दिया है। यह मैं नहीं साल दर साल भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है। टेक्नोलॉजी, उदारीकरण और एआई के दौर के पश्चात् भी विगत 20 वर्षों में बिहार की प्रति व्यक्ति आय विश्व के सबसे गरीब अफ्रीकी देशों युगांडा और रवांडा से भी कम है।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार के 8 करोड़ युवा 20 वर्षों के मुख्यमंत्री से निम्नलिखित सवाल पूछना चाहते हैं – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि बिहार के आठ करोड़ युवा 20 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निम्नलिखित सवाल पूछना चाहते हैं। बिहार में केला, मकई, मखाना, चावल, गन्ना, आलू, लीची, आम इत्यादि अनेक विश्व प्रसिद्ध अनाज, फल और सब्ज़ियों का इतना उत्पादन होता है लेकिन इन सभी से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 20 वर्षों से बिहार में क्यों नहीं लगाए गए और क्यों नहीं लग सकते ? 20 वर्षों की सरकार जवाब दें? बिहार बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र क्यों है? 20 वर्षों की एनडीए सरकार बताए कि बिहार में आईटी कंपनियां क्यों नहीं बुलाई गई? क्यों नहीं आई और क्यों नहीं आ सकती? बिहार में आईटी पार्क और सेज क्यों नहीं बन सकते?

तेजस्वी ने कहा- बिहार दूसरे प्रदेशों से मछली खरीदता है?

तेजस्वी ने कहा कि बिहार दूसरे प्रदेशों से मछली खरीदता है ? 20 वर्षों की सरकार बताए कि बिहार में मछली उत्पादन संबंधित तमाम संसाधन होने के बावजूद यहां ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते? बिहार में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर, यहां जिलावार मछली बाजार लगाकर मछुआरों की आमदनी और उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा सकते? 20 वर्षों की सरकार बताए, बिहार में डेयरी प्रॉडक्ट्स यानि दुग्ध उत्पादन संबंधित बड़े उद्योग क्यों नहीं लगाए जा सकते? बिहार का दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर और खोया इत्यादि दूसरे प्रदेशों और देशों में क्यों नहीं भेजा जा सकता?

बिहार में 20 सालों से नीतीश सरकार ने क्या किया बताए – तेजस्वी यादव

बिहार में 20 वर्षों से नीतीश सरकार क्या किया ये बताए, बिहार में इंडस्ट्री स्पेसिफिक क्लस्टर या उद्योग-विशिष्ट क्लस्टर क्यों नहीं लगाए जा सकते? 20 वर्षों की एनडीए सरकार बताए कि इन्होंने बुनकर उद्योग, लघु उद्योग और हथकरघा उद्योग के लिए क्या किया? इनके शासन में बड़े पैमाने पर इन उद्योगों को बढ़ावा क्यों नहीं दिया गया?
20 वर्षों की सरकार बताए उन्होंने बिहार को अब तक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क्यों नहीं किया? बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।

यह भी देखें :

20 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती?

उन्होंने कहा कि 20 वर्षों की सरकार नियुक्ति, भर्ती परीक्षा और प्रक्रिया को पारदर्शी तथा नियमित क्यों नहीं करती? 20 वर्षों में बिहार से कुल कितना पलायन हुआ? बिहार में अप्रत्याशित दर से पलायन क्यों बढ़ रहा है? 20 वर्षों में पहले से चालू कितने चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं कुल कितने उद्योग-धंधे और कल-कारखाने बंद हुए और उससे बिहार को कुल कितने राजस्व व रोज़गार के अवसरों की हानि हुई? 20 वर्षों में बिहार का कुल कितने लाख करोड़ रुपए शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया? बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और कितने प्रतिशत दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है?

अगर जवाब नहीं देते है तो इस चुनाव में युवा करारा जवाब देंगे – तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 11 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के आठ करोड़ युवाओं के सीने में धधक रहे बेरोजगारी, पलायन और उद्योग-धंधों से संबंधित इन ज्वलंत सवालों पर मुंह ना छिपाए बल्कि सामने आकर जवाब दें। अगर जवाब नहीं देते है तो इस चुनाव में युवा करारा जवाब देंगे।

यह भी पढ़े : मां वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा- मां तो मां होती है, शब्द सुनकर मिलता है सुकून

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...