DM की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

आरा : भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को अभियान चलाकर प्राप्त सभी आवेदनों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Goal 7 22Scope News

DM ने आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा

साथ ही आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों से अबतक की किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली एवं उन्हें ससमय सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीपीएम जीविका को विशेष अभियान चलाकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

बैठक में लंबित राशन कार्ड व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के वितरण की समीक्षा की गई

बैठक में लंबित राशन कार्ड एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के वितरण की समीक्षा की गई व इसमें त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविरों में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन कर लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर टोलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं (नल-जल, सड़क, पुल-पुलिया, विद्युत एवं राशन) की सतत निगरानी एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) का शीघ्र निष्पादन किया जाए। साथ ही अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारियों को भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण एवं भूमि उपलब्धता की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर समाहर्ता को इन सभी बिंदुओं पर सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी देखें :

DM के साथ कई बड़े अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ara DM 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भोजपुर में ‘कृषि सखी’ हेतु प्राकृतिक खेती पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img