CMR चावल की आपूर्ति का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का विभागीय समीक्षा में दिया गया निर्देश

पटना. मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से खरीदे गए धान के समतुल्य CMR चावल की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अवशेष CMR चावल की आपूर्ति विस्तारित अवधि (14 सितम्बर 2025) तक राज्य की वैसी सभी समितियां, जहां CMR चावल की आपूर्ति किया जाना शेष है, उन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे विस्तारित अवधि तक CMR चावल की आपूर्ति हर हाल में करना सुनिश्चित करें। जिन समितियों द्वारा लापरवाही बरती जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विभागीय समीक्षा बैठक में सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी को दैनिक कार्ययोजना बनाकर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अवशेष CMR (चावल) की आपूर्ति समितियों द्वारा विस्तारित अवधि 14 सितम्बर 2025 तक बिहार राज्य खाद्य निगम को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी जिलों को चावल आपूर्ति हेतु अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न कर यथाशीघ्र अवशेष CMR (चावल) आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। जिन समितियों द्वारा दो दिनों के भीतर CMR चावल की आपूर्ति प्रारंभ नहीं की जाती है तो जांच कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

विभाग के स्तर पर अवशेष CMR (चावल) की आपूर्ति हेतु दैनिक अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं संबंधितों के साथ की जा रही है।

प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां को जिलों के कार्ययोजना के अनुरूप चावल (CMR) की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु दैनिक अनुश्रवण करने तथा आवश्यकता अनुसार क्षेत्र भ्रमण का निर्देश दिया गया है। इसके साथ हीं राज्यस्तरीय सभी नोडल पदाधिकारी (अधिप्राप्ति) को वैसे जिलों में जहाँ अधिक CMR (चावल) की आपूर्ति अवशेष हैं, का क्षेत्र भ्रमण कर वस्तु स्थिति की समीक्षा करते हुए अवशेष चावल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कुल चावल आपूर्ति का लक्ष्य 26.61 लाख मीट्रिक टन के विरूद्ध अब तक राज्य के विभिन्न पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के द्वारा कुल 26.10 लाख मीट्रिक टन CMR (चावल) (98.10%) की आपूर्ति बिहार राज्य खाद्य निगम को की गई है। राज्य में अभी भी लगभग 50423 मीट्रिक टन CMR (चावल) की आपूर्ति बिहार राज्य खाद्य निगम को किया जाना शेष है।

भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं ‘सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के अनुरोध पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत CMR (चावल) आपूर्ति की अवधि को 14 सितम्बर 2025 तक विस्तारित किया गया है।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...