सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने का किया ऐलान

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर में हीरो एशिया कप में कोरिया को 4-1 से हराया था।

भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारतीय हॉकी टीम ने राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में असाधारण जीत हासिल करके पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें पुरस्कार राशि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।”

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा, “विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।”

भारतीय हॉकी टीम ने आठ साल के अंतराल के बाद एशिया कप जीता है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...