नित्यानंद राय ने कहा- उपराष्ट्रपति के चुनाव में NDA उम्मीदवार की हुई है शानदार जीत

पटना : उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद होता है और एनडीए के उम्मीदवार की शानदार जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम, नाम और उपराष्ट्रपति के सुयोग्य उम्मीदवार के कारण जो एनडीए ब्लॉक का वोट था उससे भी अत्यधिक वोट मिला है। जो यह संदेश देता है कि विपक्ष ने जो चाल चली थी और करारा हार मिली। इससे यह स्पष्ट हो गया है की विपक्ष सिर्फ लड़ाई झगड़े के लिए अनावश्यक कुछ कार्यों को करने के लिए ही अपनी बुद्धि और ताकत लगती है।

Goal 7 22Scope News

राजद, तेजस्वी, कांग्रेस और उनके घमंडिया गठबंधन का यह इतिहास रहा है – नित्यनांद राय

तेजस्वी यादव के द्वारा ‘माई बहन मान योजना’ और नौकरी के नाम पर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजद, तेजस्वी यादव, कांग्रेस और उनके घमंडिया गठबंधन का यह इतिहास रहा है कि भ्रम फैलाना झूठ का प्रचार करना अभी सरकार बनी नहीं है और 15 वर्षों से जो यहां महागठबंधन की सरकार रही है। तेजस्वी के माता-पिता की सरकार रही है उसमें इन लोगों ने कुछ किया नहीं और अब सरकार बनी नहीं और बनने वाली नहीं है। इनके लोग जाकर के जो मां बहन का फॉर्म भरवा रहे हैं यह एक धोखा है। लोगों को हमारी मां बहनों को विश्वास है कि वह मोदी के विकास, मोदी के सम्मान, मोदी के सेवा में भरोसा एनडीए में है। बिहार में नीतीश कुमार पर भरोसा है। तेजस्वी के कुछ भी कहने से लोग भ्रम में आने वाले नहीं हैं। लेकिन इस तरह का गरीबों को ठगने के लिए मां बहन को ठगने के लिए इस तरह का भ्रम फैलाना उचित बात नहीं है।

यह भी देखें :

नित्यानंद ने कहा- गांव में कहावत है चोर को हमेशा चोर सबसे बड़ा प्रेम होता है

नित्यानंद राय ने विपक्ष पर तंज करते हुए आगे कहा कि गांव में कहावत है चोर को हमेशा चोर सबसे बड़ा प्रेम होता है। इस देश के लिए अनेकों चोरी करने वाले लोग, गरीबों के हक की चोरी करने वाले लोग, बिहार में चारा चोरी, अलकतरा, दूध की चोरी और घोटाला शामिल है। वैसे लोग जो कहते हैं चोरों के ढारी में तिनका। विपक्ष वालों ने अपनी सारी चोरी के कारनामों को याद करके उनके ढारी में जो तिनका फसा है ना, ये लोगों का संस्कार दिखता है। बोलते कुछ और करते कुछ और है। बिहार और देश को विकास चाहिए। गरीबों को घर में खुशियां चाहिए। देश से गरीबी मिट रही है। बिजली मिल रहा है। गांव-गांव सड़क है। अच्छे सुंदर रेलवे स्टेशन है। पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया की धरती पर आ रहे हैं। अबतक 14 लाख करोड़ रुपए का एक रिकॉर्ड बना है। बिहार के विकास के लिए मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए दी है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : सीपी राधाकृष्णन बने उपराष्ट्रपति

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...