Advertisment

मोतिहारी से निवर्तमान विधायक प्रमोद कुमार होंगे NDA प्रत्याशी, मंत्री मंगल ने किया ऐलान

मोतिहारी से निवर्तमान विधायक प्रमोद कुमार होंगे एनडीए प्रत्याशी, मंत्री मंगल पांडेय ने किया एलान

मोतिहारी : मोतिहारी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के जिला स्तरीय सम्मेलन में सांसद राधामोहन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे पहुंचे। मंत्री मंगल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तंज कसा और कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच अब भी फंसा हुआ है लेकिन एनडीए ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। मंगल पांडे ने बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार के नाम की घोषणा की और आम जनता से निवर्तमान विधायक प्रमोद कुमार को जिताने का अपील किया।

Goal 7 22Scope News

महागठबंधन पर सीट शेयरिंग के बहाने कसा तंज

मंत्री मंगल पांडे ने महागठबांधन के सीट शेयरिंग के मामले पर कहा कि ये तो उन लोगों को तय करना है कि उन लोगों के दल का दूल्हा कौन होगा। अभी तक तय नहीं हुआ है। कांग्रेस द्वारा पीएम के मां को लेकर AI वीडियो जारी किया गया है। इस मामले पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की करतूत को जान गया है। अब चाहे कोई वीडियो जारी करे पर जनता सच्चाई समझ चुकी है। मंगल पांडे ने खुले मंचे से विधानसभा चुनाव के लिए मोतिहारी से प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा की और विधायक प्रमोद कुमार को फिर से जिताने के लिए जनता से अपील किया।

यह भी देखें :

MP राधामोहन सिंह ने तेजस्वी-मुकेश पर साधा निशाना, बोले इस जिले में खाता नहीं खुलेगा

वही इस कार्यक्रम में शामिल सांसद राधमोहन सिंह ने तेजस्वी और मुकेश साहनी पर निशाना साधते हुए कि लोकसभा चुनाव में बिहार के दो नेता मोतिहारी में प्रवास किए थे और अपने लोगों से कहा था कि अगर राधामोहन सिंह चुनाव जीत जाऐगा तो विधानसभा चुनाव में हम लोगों का यहां खाता नहीं खुल पाएगा, तो हम जीत गए है और इस जिले में खाता नहीं खुलेगा और न कोई अपराधी जीतेगा।

यह भी पढ़े : ब्रह्मपुर में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, ऋतुराज सिन्हा ने स्थानीय विधायक पर विकास न करने का लगाया आरोप…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...