Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

भागलपुर पहुंचे दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का दिया मंत्र

भागलपुर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने जीत के लिए संकल्प लेकर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। जायसवाल भागलपुर सदर विधानसभा के प्रधान कार्यालय में भागलपुर विधानसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय के साथ जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और क्षेत्र की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान पर विचार-विमर्श किया।हर कार्यकर्ता का समर्पण, मेहनत और...

तालाब में डूबी 4 बच्चियों के शोकाकुल परिजन से मिले सदर विधायक- बंधाया ढांढस, सांसद मनीष जायसवाल ने जताया शोक

Hazaribagh: जिले के कटकमसांडी के पंचायत शाहपुर अंतर्गत झरदाग गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जोरदाग गांव में चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम है। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। एक ही परिवार से थी चारों बच्चियांः हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के झरदाग गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक ही परिवार के चार...

‘झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबंधन की कार्यप्रणाली’

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए जोरदार निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबंधन की कार्यप्रणाली बन गई है, जिससे वोट प्राप्त किया जा सके। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कल रात तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक लाइव में पलायन की चर्चा की, जिसमें उद्योग की कमी का उल्लेख किया।ऋतुराज ने तेजस्वी को याद कराते हुए कहा-...

Breaking: सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में लेंगी शपथ

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Desk. नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी और आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।

यह निर्णय आज राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल और Gen-Z आंदोलन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया। राष्ट्र में संसद भंग करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें, सुशीला कार्की नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं और वह न्यायपालिका में महिला नेतृत्व की प्रतीक मानी जाती रही हैं।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन से राजनीतिक संकट

नेपाल में हाल के दिनों में सोशल मीडिया बैन, भ्रष्टाचार के खिलाफ नाराज़गी और जन प्रतिनिधियों की कार्यशैली के खिलाफ विरोध तेज़ हो गया है। आंदोलन का नेतृत्व मुख्यतः Gen-Z युवा समूहों द्वारा किया जा रहा है। इस बीच, आंदोलन को कवर करने गए भारतीय पत्रकारों पर हमलों की खबरें भी सामने आई हैं। आज भी दो पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई, जिससे नेपाल में प्रेस फ्रीडम को लेकर चिंता और गहराई है।

सुशीला कार्की का चीफ जस्टिस से प्रधानमंत्री तक का सफर

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। वह भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही वह न्यायपालिका में उनके कार्यकाल को न्यायिक सक्रियता के रूप में याद किया जाता है। उनकी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति को जनता के एक बड़े वर्ग की उम्मीदों का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Posts

Nobel Prize 2025: साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्ज़लो...

Nobel Prize 2025: नोबेल साहित्य पुरस्कार 2025 इस वर्ष हंगरी के प्रतिष्ठित लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके चर्चित...

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला पीएम, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल...

Desk. नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का...

हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा,...

Desk. नेपाल में गहराते राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के साथ ही...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel