बच्चा चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला, परिजनों ने पुलिस को सौंपा

रांची के केंदुआ टोली में चार वर्षीय बच्चा चोरी कर भाग रही महिला पकड़ी गई। परिजनों ने पुलिस को सौंपा, बच्चा सुरक्षित बरामद कर आरोपी महिला को जेल भेजा गया।


बच्चा चोरी रांची: बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र के केंदुआ टोली में बच्चा चोरी कर भाग रही एक महिला को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना मंगलवार की है।

जानकारी के अनुसार, केंदुआ टोली निवासी गुड़िया कुमारी का चार वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला बच्चे को लेकर नेवरी की ओर जाती हुई देखी गई है।

ये भी पढ़ें:बिजली चोर के लिए काल बना स्मार्ट मीटर, रांची में …….


Key Highlights

  • बीआइटी मेसरा क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चा चोरी करते पकड़ी गई महिला

  • परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

  • बच्चा सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा गया

  • आरोपी महिला की पहचान अनिता देवी के रूप में हुई

  • पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला को जेल भेजा


ये भी पढ़ें:बिजली चोर के लिए काल बना स्मार्ट मीटर, रांची में …….

बच्चा चोरी:

परिवार और ग्रामीणों ने खोजते हुए अपराह्न करीब चार बजे संदिग्ध महिला को बच्चे के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनिता देवी (पति स्व. कुंदन ठाकुर) बताया और कहा कि वह ओरमांझी के मायापुर चंदा की रहने वाली है। उसके अनुसार उसके कोई संतान नहीं है और वह केवल बच्चे का प्यार कर रही थी।

परिजनों ने महिला को तुरंत पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...