Ranchi रिम्स से चोरी हुआ बच्चा यहां से हुआ बरामद, एक महिला गिरफ्तार…

Ranchi : कुछ दिनों से पहले झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से चोरी हुआ बच्चा आज बरामद कर लिया गया। बच्चे को बिराह से वैशाली जिला के राघोपुर से बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने बच्चा चोर एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम रजनी माला बताया जा रहा है।

Ad 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Lohardaga : 25 घंटे के बाद कोयल नदी में डूबे तीनो छात्रों का शव बरामद, जाने कैसे हुआ हादसा… 

Ranchi : बच्चे को पकड़ने के लिए दी थी महिला

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 21 जून को रविता देवी एक बच्चे के साथ इलाज के लिए रिम्स पहुंची थी। इलाज के लिए वह लाइन में खड़ी थी इसी दौरान उसने इंजेक्शन लेने के लिए पास में खड़ी एक महिला रजनी माला को बच्चा पकड़ने के लिए दिया। जैसे ही महिला इंजेक्शन लेने के लिए अंदर घुसी उसी दौरान मौके का फायदा उठाकर रजनी बच्चे को लेकर फरार हो गई।

Ad 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih : युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बीच सड़क पर ही कर दिया… 

घटना के बाद बच्चे की मां रविता देवी ने बरियातू थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले के बाद जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में रजनी माला बच्चे को लेकर भागते हुए नजर आई। जिसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से महिला को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया।

Ad 3 22Scope News

पुलिस के सामने दिए बयान में महिला ने बच्चा चोरी के मामले को स्वीकार कर लिया है। महिला ने बताया कि कई दिनों से उसके घर में किलकारी नहीं गूंजी थी। कई तरह के तिगड़म लगाने और पूजा पाठ तक करने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। इसी दौरान जब रिम्स में महिला ने बच्चा गोदी में दिया तो मुझे बच्चे को चोरी करने का ख्याल आ गया जिसके बाद मैं बच्चे को भगा ले गई।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...