पटना : पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के आगमन से पहले शनिवार को बीजेपी दफ्तर के बाहर विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आना है। नड्डा पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तत्काल प्रभाव से हमारी बर्खास्तगी खत्म की जाए और हमें 60 वर्ष तक नियमित नौकरी दी जाए।

लगभग 1 महीने से यह संविदा कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं
दरअसल, लगभग एक महीने से यह संविदा कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। संविदा कर्मी 16 अगस्त से ही हड़ताल पर हैं। बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों के बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आए। विजय सिंहा ने इन संविदा कर्मियों से मुलाकात की। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को विजय सिंहा ने कहा कि वह विभागीय मंत्री से बात करेंगे। सिन्हा ने कहा कि ऐसे प्रदर्शन करने से बात और बिगड़ती है। बता दें कि दो दिन पहले भी संविदा कर्मियों ने बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान उनके ऊपर लाठियां भी चटकाईं गई थीं।

यह भी देखें :
अमित झा की रिपोर्ट



















