मधुबनी: रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि रात में ही यह ट्रेन दिल्ली से मधुबनी आयी थी. और साफ सपाई के लिए कर्मचारी ट्रेन में जाते उससे पहले ही धू-धू कर पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेन जल उठी. जब ट्रेन में आग लगी उस दौरान ट्रेन में कोई बैठा नहीं था. ट्रेन में आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग
ट्रेन में आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गई. वहीं आग लगने के कारणों का अभी भी पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि असामाजिक तत्व भी ट्रेन खड़ी रहने पर उसमे घुसकर नशा करते हैं. हो सकता है कि नशा करने के दौरान आग लग गई हो. अब पुलिसिया जांच में ही पता चल पायेगा कि आखिर खड़ी ट्रेन में आग कैसे लगी.
रिपोर्ट-अमर सिन्हा

















