टाटा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की उठी मांग, कोरोना महामारी के कारण बंद थी ट्रेन

सरायकेलाः कोरोना महामारी के पहले वेव और लॉकडाउन के बीच देशभर में ट्रेनों के परिचालन पर रेलवे ने रोक लगा दी थी। जिसके चलते सब कुछ बंद कर दिया गया था। अब कोरोना की लहर कम होते ही धीरे-धीरे ट्रेन सेवा फिर से बहाल की जा रही है। चांडिल-मुरी रेलखंड का लाइफलाइन कही जानी वाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अबतक शुरू नहीं हुआ है। लोग अब इस ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू किए जाने की मांग कर रहें हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल- मुरी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेन टाटा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन है जो इस रूट की एक मात्र पैसेंजर ट्रेन है। यह ट्रेन किसान, मजदूर, छात्र और व्यवसायी वर्ग के लिए लाइफलाइन कही जाती है। टाटा-बरकाखाना ट्रेन का परिचालन 23 मार्च 2020 से कोरोना महामारी के कारण बंद है। इस ट्रेन से हजारों छात्र ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का एकमात्र डिग्री कॉलेज सिंहभूम कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए आना- जाना करते हैं, लेकिन, इस ट्रेन के बंद रहने के कारण छात्रों को अधिक पैसा देकर बसों से कॉलेज जाना पड़ रहा है। रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ भी टाटा-बरकाखाना ट्रेन को छात्र, किसान, मजदूर के लिए लाइफलाइन मानते है। और इस ट्रेन के परिचालन शुरू करवाने के संबंध में 31 अगस्त को केंद्रीय रेल मंत्री से मिलने की बात भी कही है। हालांकि, उनका कहना है कि जितना रेवेन्यू चांडिल रूट से रेलवे को मिलता है। उसके अनुपात में सुविधा नहीं मिलती है।रिपोर्ट- गुलाम रब्बानी

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...