Giridih: सरिया में सोना-चांदी के गहने समेत लाखों की हुई चोरी मामले में दो और अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Giridih: सरिया थाना के पेठियाटांड निवासी कैलाश मंडल के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना 21 अगस्त की रात हुई थी, जिसमें नगदी, सोना-चांदी के जेवर और अन्य सामान की चोरी हुई थी।

Giridih: सरिया में चोरी का खुलासा

पीड़ित की शिकायत पर सरिया थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने मुख्य आरोपी नागेश्वर मंडल और प्रदीप पासवान को 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से दो सुदेश पासवान और मदन पंडित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Giridih: मामले में अब तक चार गिरफ्तार

अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और कई अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अपराधियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भी पता लगाया है, जिसमें झारखंड के अलावा बिहार के जमुई एवं कोडरमा जिले के अपराधी शामिल हैं। एसडीपीओ ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

राज रवानी की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...