सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पेसा नियमावली को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ आज उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक एवं स्थानीय स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्राम सभाओं को प्रदत की जाने वाली शक्तियों, अधिकारों और कार्यों से संबंधित पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पेसा कानून के तहत किए गए उपबंधों का क्रियान्वयन इस तरह हो, जिससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय स्वशासन की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ जनजातीय समुदायों का आर्थिक-सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण हो सके।

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव एमआर मीणा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रशांत कुमार, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव कृपानंद झा, सचिव के श्रीनिवासन, सचिव मनोज कुमार, सचिव चंद्रशेखर, सचिव अरवा राजकमल, सचिव मनोज कुमार, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी, निदेशक खान राहुल सिन्हा, पीसीसीएफ अशोक कुमार, वन संरक्षक पीआर नायडू, डीएफओ दिलीप कुमार, विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारी और संयुक्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी मौजूद थे।

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...