Hazaribagh: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन का शव लेने पहुंचे परिजन

Hazaribagh: गिरिडीह पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को तीन कुख्यात माओवादी ढेर कर दिए गए थे, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी सहदेव सोरेन भी शामिल था। सहदेव मांझी मुख्य रूप से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सुदरवर्ती गांव मंत्री का रहने वाला था।

Hazaribagh: शव लेने पहुंचे परिजन

शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद सहदेव सोरेन का शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी पत्नी, दो बेटे, भाई और ग्रामीण शव लेने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सहदेव का पिछले 20-25 वर्षों से न तो गांव से कोई संबंध था और न ही परिवार से कोई संपर्क।

Hazaribagh: सहदेव की पत्नी ने कहा

उन्हें मुठभेड़ की जानकारी पहले सोशल मीडिया व समाचार चैनलों से मिली, बाद में पुलिस ने भी सूचना दी। सहदेव की पत्नी ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं। परिवार ने स्पष्ट किया कि वर्षों से नक्सली गतिविधियों से परिजनों का कोई जुड़ाव नहीं है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...