Advertisment

Dhanbad: वासेपुर में 12 घंटे से चल रही NIA की छापेमारी समाप्त, नोट गिनने की मशीन मंगवाई

Dhanbad: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने धनबाद के वासेपुर इलाके में करीब 12 घंटे तक छापेमारी की। यह छापेमारी नूरी मस्जिद के पास स्थित शाहबाज अंसारी के घर पर सुबह से शुरू हुई थी और देर शाम तक चली।

Au ad 10 22Scope News

Dhanbad: नोट गिनने की मशीन मंगवाई

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम ने नोट गिनने की मशीन मंगवाई थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर नोट और कई कागजात जब्त की गई है। वहीं NIA की इस रेड में धनबाद पुलिस की टीम भी मौजूद रही और पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी।

Dhanbad: भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद

मामले में NIA की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि रेड में क्या-क्या मिला है। वहीं छापेमारी के दौरान स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और NIA की टीम के आने-जाने से वासेपुर इलाका दिन भर सुर्खियों में बना रहा।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: न नारे, न शोर… हाथों...

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार...

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़! घायल छात्रों से...

JPSC JSSC Protest: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद...

Mirzapur Movie Trailer Review: कालीन भैया की वापसी ने बढ़ाया रोमांच,...

 मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा में है। कालीन भैया, गुड्डू और पुराने किरदारों की वापसी के साथ ट्रेलर...