यूरिया खाद के लिए आपस में भिड़े किसान, मारपीट का वीडियो Viral

यूरिया खाद के लिए आपस में भिड़े किसान, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

औरंगाबाद : खबर औरंगाबाद से है जहां यूरिया खाद के किल्लत से किसान परेशान हैं। यूरिया के लिए किसान उर्वरक दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं। खाद मिलने की सूचना जैसे ही किसानों को लगी तो दुकानों के बाहर किसानों की लंबी कतार लग गई। बिस्कोमान में खाद उपलब्ध होने की सूचना पर काफी संख्या में किसान यूरिया खाद लेने पहुंच गए। पहले खाद लेने की होड़ में कुछ किसान आपस में ही भिड़ गए। किसानों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है।

Goal 7 22Scope News

पहले खाद लेने की होड़ में आपस में ही भिड़ रहे किसान

गौरतलब हो कि लगातार हो रही बारिश से किसानों को अच्छी फसल की आस जगी है। ऐसे में किसानों को यूरिया खाद की जरूरत महसूस हो रही है। खाद नही मिलने से जहां किसानों में नाराजगी है। वहीं अधिकारी और कर्मियों से खाद की उपलब्धता का सही जबाब नही मिल पा रहा है। खाद मिलने की अफवाह से दुकान पर किसानों की भीड़ जुट जा रही है। पहले खाद लेने की होड़ में किसान आपस में ही भिड़ गए। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस बल की मौजूदगी में खाद विर्तन किया जा रहा है।

Aurangabad Uriya 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान, अधिकारी व तस्कर कर रहे हैं बड़ा खेल

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img