Advertisment

प्रदर्शनी मैच में रांची प्रेस क्लब ने टाटा स्टील को 40 रनों से हराया

रांची : रांची प्रेस क्लब के तत्वावधान में खेले जा रहे मीडिया कप में आज रांची प्रेस क्लब और टाटा स्टील के बीच प्रदर्शनी मैच रांची के मेकॉन स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में रांची प्रेस क्लब ने टाटा स्टील को 40 रनों से पराजित कर दिया.

10-10 ओवर के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रांची प्रेस क्लब की टीम ने 10 ओवर में 130 रन बनाए. इस मैच में मोनू ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया, जबकि राजेश सिंह ने 14 रन बनाए. पूर्व रणजी खिलाड़ी अविनाश कुमार ने दो विकेट झटके. इसके जवाब में खेलने उतरी टाटा स्टील की टीम ने 10 ओवर में 90 रन ही बना सकी. टाटा स्टील की ओर से आनंद ने सर्वाधिक 16 रनों का योगदान दिया. अरुप चटर्जी ने 2 विकेट लिये जबकि मोनू और राजेश सिंह ने एक-एक विकेट लिये. इस तरह से रांची प्रेस क्लब की टीम ने टाटा स्टील को 40 रनों से हरा दिया.

ranchi press club1 22Scope News

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए. वहीं 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर रांची के सभी सम्मानित पत्रकार उपस्थित हुए. क्योंकि ये एक ऐसा मौका था जहां पत्रकार अपने बीजी शिड्यूल से समय निकालकर हल्के मूड में नजर आये.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

युद्ध छिड़ा तो रांची को पागल कर देंगे” जैसे बयान देकर झारखंड को आग में झोंकना चाहते हैं जीगा मुंडा- दीपक प्रकाश  

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...